पथरही में सेवा पखवाड़ा के तहत चला स्वच्छता अभियान, स्वयंसेवकों ने किया श्रमदान

पथरही में सेवा पखवाड़ा के तहत चला स्वच्छता अभियान

प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पथरही में मेरा युवा भारत के स्वयंसेवक सन्नी कुमार दुबे एवं मंजीत तिवारी के नेतृत्व में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने सार्वजनिक स्थलों पर जाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। स्वयंसेवकों एवं उनके सहयोगियों ने श्रमदान करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर बिखरे कूड़ा-कचरा को एकत्रित कर वहां से हटाया।
मौके पर स्वयंसेवक सन्नी कुमार दुबे ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार या किसी एक व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। स्वच्छ वातावरण से स्वस्थ और सुंदर समाज का निर्माण होता है। उन्होंने लोगों से अपने आसपास के क्षेत्रों को साफ रखने तथा दूसरों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करने की अपील की।
अभियान में रोहित दुबे, दीपांशु दुबे, पवन दुबे, हर्षित कुमार, राहुल दुबे, पियांशु दुबे सहित दर्जनों स्वयंसेवक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।