इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन ने एक बार फिर पेश की मानवता की मिसाल
इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन ने एक बार फिर पेश की मानवता की मिसाल
अध्यक्ष राखी झुनझुनवाला के नेतृत्व में किडनी एवं लीवर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे युवक निखिल अग्रवाल को मिली आर्थिक सहायता
गिरिडीह: इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन ने एक बार फिर मानवता और सेवा भावना का परिचय देते हुए किडनी एवं लीवर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे युवक निखिल अग्रवाल के उपचार हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की।
मूल रूप से गिरिडीह निवासी निखिल अग्रवाल का वर्तमान में कोलकाता में इलाज चल रहा है। लंबे समय से चल रहे उपचार, दवाइयों एवं कोलकाता में रहने के खर्च के कारण उनका परिवार आर्थिक रूप से काफी मुश्किल दौर से गुजर रहा है। ऐसे कठिन समय में निखिल ने क्लब की अध्यक्ष राखी झुनझुनवाला से सहायता हेतु संपर्क किया।
युवक की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति एवं परिवार की आर्थिक परेशानियों को देखते हुए अध्यक्ष राखी झुनझुनवाला ने संवेदनशीलता दिखाते हुए व्यक्तिगत रूप से उनके इलाज के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान किया, ताकि उपचार जारी रखने में परिवार को कुछ राहत मिल सके।
इस सहयोग के लिए निखिल अग्रवाल एवं उनके परिवार ने इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन तथा विशेष रूप से अध्यक्ष राखी झुनझुनवाला के प्रति आभार व्यक्त करते हुए हृदय से धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर अध्यक्ष राखी झुनझुनवाला ने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता करना ही सच्ची मानव सेवा है। हमारा छोटा-सा सहयोग भी किसी के जीवन में बड़ी उम्मीद बन सकता है।
इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन अध्यक्ष राखी झुनझुनवाला के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवा, महिला सशक्तिकरण एवं जरूरतमंदों के कल्याण हेतु निरंतर सेवा कार्य कर रहा है। क्लब का उद्देश्य जरूरतमंदों के जीवन में आशा की नई किरण जगाना और सेवा के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है।

