गिरिडीह के पीरटांड़ में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, महिलाओं व बुजुर्गों को साड़ी देकर किया सम्मानित
गिरिडीह विधानसभा के पीरटांड प्रखण्ड के कुम्हरलालो, कुड़को और दुधनिया में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चल रहे हैं सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें, गिरिडीह विधानसभा के भाजपा नेता सुरेश साव शामिल हुए एंव सहिया, पोषण सखी, सेविका दीदियों और स्थानीय महिला बहनों, बुजुर्गों को साड़ी देकर सुरेश साव ने सम्मानित किया।
इस दौरान सुरेश साव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का सार्वजनिक जीवन निरंतर सेवा, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता से जुड़ा रहा है। देश के विकास, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण के लिए मोदी सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में लगातार पहल की जा रही है।उन्होंने कहा कि राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की सेवा में निरंतर तत्पर हैं और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए देशवासियों के साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं।
सुरेश साव ने हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि आज स्कूलों में शिक्षक नहीं है और अस्पताल बिना डॉक्टर के चल रहे हैं, गरीबों को आवास नहीं मिला रहा है, गरीबों के राशन की चोरी सरेआम की जा रही है, यह सरकार हर मोर्चे पर फेल है।
सुरेश साव ने कहा कि हेमंत सोरेन, झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार राज्य के युवाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है, जनता उन्हें ज़वाब देने के लिए तैयार है बस समय का इंतजार है। उन्होंने दावा किया है कि आगामी चुनाव में हेमंत सोरेन का सफाया होना तय है।
साथ में मंडल अध्यक्ष अजय सिंह, श्याम प्रसाद, सोमनाथ पांडेय, बैंकुट पंडित, हीरालाल पंडित मुखिया श्री सुभाष वर्णवाल, अरविन्द वर्णवाल, उपेन्द्र पंडित जागो रजक, पंचायत समिति सदस्य अरविन्दचंद्र राय, भोला वर्मा, बुधदेव रजक, धर्मवीर रजक, संजय वर्मा, शंकर सिंह, सुधीर वर्मा, संजय सोरेन दरबारी मौजुद रहे।

