रोजगार सेवक दीपक के विरुद्ध 5 हजार का आरोप लगाना लाभुक को पड़ा महंगा
सिमरिया चौक पर लाभुक दिनेश को रिश्वत रूपी रुपए मांगने पर रोजगार सेवक ने दी धमकी और गाली
सिमरिया : प्रखण्ड केे सबानों पंचायत के रोजगार सेवक दीपक कुमार ने लाभुक दिनेश यादव को दिए गए रुपए मांगने पर मारने और रुपया नहीं देने का दिया धमकी। जिससे दिनेश यादव दहशत में है। दिनेश का कहना है कि मुझसे तलाब दिलाने के नाम पर 5 हजार रुपए रिश्वत के रूप में लिया गया था। बहुत दिन बीत जाने के बाद जब तलाब नहीं मिला तो रुपया मांगने लगा । कई बार इधर उधर की बाते कर समय को टालते रहा ।अंतिम में जब कहा कि आप रुपया देंगे या नहीं ।नहीं देंगे तो उच्चस्तरीय पदाधिकारियों से शिकायत करूंगा । जिससे भड़क कर रोजगार सेवक दीपक ने आगबबूला होकर मुझे मारने और गाली गलौज करने लगा। अंत में पत्रकारों को लिखित आवेदन देकर खबर प्रकाशित करने का आग्रह किया ।पत्रकारों द्वारा जब मामला जानाना चाहा गया तो वे चौक पर कार से उतरते हीं पत्रकारों के सामने दिनेश यादव को गाली गलौज व धमकी देने लगा। अंत में दोनों तरफ मामला को शांत किया गया। आपको बता दें कि रोजगार सेवक दीपक द्वारा सबानो पंचायत में कई रिश्वत लेने का मामला तथा सरकारी कार्यों जैसे मनरेगा योजना में अवैध रूप से योजना देने के नाम पर रिश्वत लेने का मामला प्रकाश में आया है। यदि रोजगार सेवक दीपक के कार्य काल के कार्यों का गहनता से जांच किया जाय तो कई मामले सामने आना तय है। हालांकि रोजगार सेवक दीपक नजदीकी चतरा का रहने वाला है। जिसके कारण सिमरिया में काफी धौंस दिखा कर रिश्वत लेना आम हो गया है। वर्तमान में रोजगार सेवक दीपक को डाड़ी पंचायत का पदभार दिया गया है। वैसे में ग्रामीणों का कहना है कि रोजगार सेवक दीपक को प्रखंड से हटाने की मांग डीडीसी से किया है। नहीं तो रिश्वत का खेल चरम पर हो जाएगा। जिसका मार आम ग्रामीणों को भुगतना पड़ेगा

