“रांची में तीज दर मिलन समारोह का भव्य आयोजन, चेली-बेटियों के सम्मान में झूम उठा गोरखा समाज”

रांची :तीज दर मिलन समारोह का आयोजन शनिवार को समाजसेवी रितेश कुमार थापा की अध्यक्षता में जैप-1 स्थित सामुदायिक भवन में किया गया। कार्यक्रम की शुरुवात गोरखा समाज – की महिलाओं एवं बेटियों ने गणेश वंदना और दीप प्रज्ज्वलित के साथ किया।तीज दर मिलन समारोह मे चेली बेटियों के लिए स्वादिष्ट भोज का भी आयोजन किया गया। मौके पर चेली बेटियों के लिए विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक और मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत गया। मौके पर कार्यक्रम के आयोजक रितेश कुमार थापा ने कहा कि तीज के शुभ अवसर पर मै पिछले कई सालों से समाज की महिलाओं एवं चेली बेटियों के लिए तीज दर मिलन समारोह का आयोजन करता आ रहा हु और इसी तरह से आगे बहन बेटियों की खुशी और उनके उत्थान के लिए कई तरफ के आयोजन करूंगा। मौके पर चेली बेटियों ने भी भाई रितेश कुमार थापा को इतने बेहतर आयोजन के लिए साधुवाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष रितेश कुमार थापा, प्रकाश प्रधान,उज्ज्वल थापा, रवि सिंह, रोजी थापा,सावित्री गुरुंग,भाभा प्रधान,अरुण प्रधान, मन कुमार तामांग, प्रकाश प्रधान,करुण राय,रीना थापा आदि का योगदान रहा।