राज्य के नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट क्षेत्र को महानगरों की तर्ज पर विकसित करने के लिए पांच योजनाओं को मंजूरी दी है। इस क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण पर लगभग 45 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे।