राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला सुर्खियों में है। आज इस मामले पर ट्रस्ट की बैठक भी है। बैठक से पहले राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपालदास का बयान सामने आया है। उन्होंने चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर बात कही है। उन्होंने कहा है कि मंदिर में हुई चोरी से वह बहुत आहत हैं।