योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला! जलालाबाद का नया नाम होगा परशुरामपुरी
योगी कैबिनेट ने बड़ा फैसला लिया है। यहां शाहजहांपुर के जलालाबाद का नाम बदल दिया गया है। कैबिनेट के फैसले के मुताबिक जलालाबाद का नया नाम होगा “परशुरामपुरी” कर दिया गया है। भगवान परशुराम की जन्मस्थली के रूप में जलालाबाद प्रसिद्ध है, जिसे अब परशुरामपुरी कहा जाएगा। जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों की मांग पर यह फैसला लिया गया है। ऐसे में अब शाहजहांपुर के जलालाबाद की नई पहचान परशुरामपुरी के रूप में होगी।

