राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम का पलामू में भव्य सम्मान, पासवान समाज ने दी शुभकामनाएं
वीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति पलामू जिला कमिटी के पदाधिकारी ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद माननीय वैद्यनाथ राम जी को शाॅल एवं बुके देकर किया सम्मानित
राजनीति में कई चेहरे आते-जाते हैं, लेकिन कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते हैं जिनकी यात्रा अपने आप में प्रेरणा बन जाती है। नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम का राजनीतिक जीवन भी ऐसी ही है।
आज वे राज्यसभा सांसद के रूप में देश की सर्वोच्च विधायी संस्था में पहुंच चुके हैं, लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने से पहले उन्होंने शिक्षक के रूप में समाज को दिशा देने का महत्वपूर्ण दायित्व निभाया। कभी हाथ में चाक व डस्टर लेकर बच्चों को पढ़ाने वाले बैद्यनाथ राम की आवाज अब संसद के सदन में गूंजेगी।
नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम जी से आज वीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति पलामू जिला कमिटी के पदाधिकारी उनसे शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान कमिटी के पदाधिकारीयों ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं शाॅल भेंट कर राज्यसभा सदस्य बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं
मुलाकात के दौरान वीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति पलामू जिला कमिटी के अध्यक्ष संदीप पासवान ने विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं सहित पासवान समाज के उत्थान से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
वहीं राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम जी ने भी पासवान समाज के विकास और जनहित के कार्यों में हरसंभव सहयोग का भरोसा जताया। वीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति पलामू जिला कमिटी के पदाधिकारियों और सांसद के बीच हुई यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।
इस अवसर पर वीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति पलामू जिला कमिटी के अध्यक्ष संदीप पासवान, जिला महासचिव संजय पासवान, जिला उपाध्यक्ष ललन पासवान, जिला प्रवक्ता बिनय मांझी, वीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति पलामू जिला युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संजीव कुमार पासवान उर्फ बंटु पासवान, दिनेश पासवान, धर्मेन्द्र पासवान, रोहित रंजन शामिल थे।

