राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में पलामू के खिलाड़ियों ने किया नाम रौशन, जीता रजत और कांस्य पदक

0
a9650c44-7f14-433c-828f-e3f480147453

राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में पलामू के खिलाडिय़ों ने जीता रजत और कांस्य पदक।

संवाद: रांची में आयोजित राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में पलामू के 11 खिलाडिय़ों ने भाग लिया जिसमे खिलाडिय़ों ने अपनी कौशल को दिखाते हुए पलामू को कुल 8 पदक दिलाए। इस प्रतियोगिता में द कराटे एकेडमी से पंकज कुमार पलामू का प्रतिनिधित्व करते हुए रांची के खिलाड़ियों को हराते हुए रजत पदक जीता। वही एलिट पब्लिक स्कूल के प्रिंस कुमार अंडर 15 कैडेट कैटेगरी से खेलते हुए कांस्य जीत वही शिवम कुमार कैडेट कैटेगरी में अंडर -55 केजी से खेलते हुए कांस्य पदक, अमन कुमार – 60 केजी खेलते हुए कांस्य पदक जीता। वही विश्रामपुर प्रखंड से अभिषेक कुमार सोनी अंडर 55 केजी से खेलते हुए रजत पदक जीता। मौके पलामू जूडो संघ के अध्यक्ष अमित कुमार ने सभी खिलाडिय़ों को सुभकामना देते हुए कहा की पलामू में इस वर्ष राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता होने वाली थी परंतु नहीं हुई इसका मुझे खेद है परंतु आने वाले समय में पलामू में भव्य आयोजन किया जाएगा। वही मौके पर जिला सचिव सुमित बर्मन ने कहा की यह सभी विजेता खिलाड़ी पहली बार राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में भाग लिया और पलामू के लिए पदक भी जीत कर लाए है। यह सभी खिलाडिय़ों को पलामू जूडो संघ के सदस्य आकर्ष प्रताप सह एलिट पब्लिक स्कूल के कराटे प्रशिक्षक आकर्ष प्रताप के नेतृत्व में रवाना हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *