राजेंद्र सिन्हा की अगुवाई में झारखंडी अधिकारों के समर्थन ने पैदल मार्च किया

0
c4b261be-29cd-458d-8619-acd2a2c12e93

झामुमो पलामू जिला समिति द्वारा झारखंडी अधिकार मार्च निकाला गया। अध्यक्ष राजेंद्र सिन्हा के नेतृत्व में झामुमो के नेता और कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च किया। यह मार्च झामुमो जिला कार्यालय से बाजार भ्रमण करते हुए कचहरी तक गया।
झामुमो ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि भाजपा की नेतृत्व वाली केंद्र की सरकार द्वारा झारखंड के हक और अधिकार को लगातार कुचला जा रहा है। भाजपा की सभी नीति और कार्यक्रमों में झारखंड का उपेक्षा किया जा रहा है। इस मार्च का संचालन सचिव सन्नू सिद्धिकी ने किया। झामुमो अध्यक्ष श्री सिन्हा ने कहा “झारखंड के हक और अधिकार की लड़ाई सिर्फ और सिर्फ हेमन्त सोरेन जी ही लड़ सकते हैं। झामुमो ने लड़ कर झारखंड को अलग कराया था। झामुमो की नेतृत्व वाली सरकार ने अपने नेता हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार से लड़ झारखंड के हक का 1 लाख 36 हजार करोड़ वापिस लाया है। केंद्र की सरकार झारखंडियों के अधिकार को छीनने में लगी है वहीं हमारे मुख्यमंत्री जी ने माताओं बहनों को मईया सम्मान योजना के रूप में उनका अधिकार दिया है। अबुआ आवास, 200 यूनिट बिजली फ्री जैसी योजनाएं झामुमो सरकार चला रही है। भाजपा ने बाहरियों के साथ मिल कर युवा हितैषी झारखंडी नियोजन नीति को रद्द करवाया है। सरना धर्म कोड और 1932 का खतियान लागू हो ये झारखंड भाजपा के लोग और केंद्र की सरकार नहीं चाहती है। भाजपा के लोग पार्टी और परिवार तोड़ते तोड़ते अब लोग झारखंड को तोड़ना चाहते है।” इस झारखंडी अधिकार मार्च में पार्टी के केंद्रीय समिति सदस्य सुनील तिवारी, उपाध्यक्ष कमल खान राकेश सिन्हा, असफर रब्बानी , रंजन चंद्रवंशी कोषाध्यक्ष रमेश कुमार सिंह, संगठन सचिव अनुराग प्रताप सिंह, विवेक सिंह, नगर अध्यक्ष रंजीत जैसवाल, वरीय नेता अविनाश देव, दीपक तिवारी, हाजी ललन साहब, अखिलिश सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष सन्नी शुक्ला ,सचिव आशुतोष विनायक कोषाध्यक्ष देवानंद भारद्वाज कन्हैया दुबे, रणजीत तिवारी अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष फजैल अहमद कोषाध्यक्ष मन्नत सिंह बग्गा अल्पसंखयक नगर अध्यक्ष सोनम राइन, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष ललन चौधरी, महिला मोर्चा नेत्री रजिया नियाजी, कांति चंद्रवंशी, छात्र मोर्चा अध्यक्ष कौशल किशोर, शोरभ पाठक सदर प्रखण्ड अध्यक्ष संजय तिवारी रणधीर पासवान, लेस्लीगंज प्रखंड अध्यक्ष नावलेश मेहता, ऋषि राज, प्रिंस कुमार गोलू कुमार,सूरज कुमार, आकाश कुमार, रहांश कुमार, अतुल कुमार, संतोष शर्मा, दिनेश सोनी, अंकू जयसवाल सन्नी शर्मा मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed