राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ वाराणसी में केस दर्ज
राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ वाराणसी में केस दर्ज
वाराणसी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव और फैजाबाद से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद के खिलाफ वाराणसी के कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पातालपुरी पीठाधीश्वर बालकदास के नेतृत्व में संतों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर तीनों नेताओं पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया गया है।
शिकायत संसद परिसर में शुक्रवार को किए गए एक प्रदर्शन से संबंधित बताई गई है। संतों ने इस प्रदर्शन को लेकर आपत्ति जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।

