पांकी में मोती महल फैमिली रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन, सांसद कालीचरण सिंह ने फीता काटकर किया शुभारंभ

पांकी के गजबोर में मोती महल फैमिली रेस्टोरेंट का हुआ भव्य उद्घाटन

चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने फीता काटकर किया उद्घाटन, स्थानीय लोगों में दिखा उत्साह

पांकी
पांकी-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर पांकी के गजबोर में बुधवार को मोती महल फैमिली रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। रेस्टोरेंट का उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह व विशिष्ट अतिथि प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद ने फीता काटकर किया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि, व्यवसायी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
उद्घाटन के अवसर पर रेस्टोरेंट परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने नए फैमिली रेस्टोरेंट के शुभारंभ पर संचालक एवं पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं। उद्घाटन के बाद अतिथियों एवं उपस्थित लोगों ने रेस्टोरेंट की सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर सांसद कालीचरण सिंह ने कहा कि पांकी-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर इस तरह के आधुनिक फैमिली रेस्टोरेंट के खुलने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ इस मार्ग से आने-जाने वाले यात्रियों को भी बेहतर भोजन एवं पारिवारिक माहौल की सुविधा मिलेगी। उन्होंने रेस्टोरेंट के सफल संचालन और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी। समारोह के दौरान रेस्टोरेंट के संचालक प्रिंस गुप्ता एवं राजेंद्र गुप्ता के द्वारा सांसद कालीचरण सिंह सहित अन्य अतिथियों को अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। उद्घाटन कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। रेस्टोरेंट संचालक प्रिंस कुमार ने बताया कि मोती महल फैमिली रेस्टोरेंट में ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता वाले भोजन के साथ स्वच्छ एवं पारिवारिक वातावरण उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। इस रेस्टोरेंट में भेज एवं नॉनभेज दोनों प्रकार के व्यंजन उपलब्ध है। उद्घाटन समारोह में उपप्रमुख अमीत चौहान, समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव, पांकी पूर्वी जिला परिषद प्रतिनिधि मुकेश सिंह चंदेल, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष शंकर प्रसाद गुप्ता, पांकी मुखिया प्रेम प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह, अक्षय कुमार, सत्यप्रकाश पांडेय, विधायक प्रतिनिधि राजेन्द्र यादव, पंचायत समिति श्यामनंदन ओझा, मिथलेश यादव व स्थानीय गणमान्य लोगों सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। लोगों ने रेस्टोरेंट के शुभारंभ को क्षेत्र में एक नई सुविधा की शुरुआत बताते हुए इसे स्थानीय लोगों के लिए उपयोगी कदम बताया।