गिरिडीह में शादी के तीन माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पति और सास-ससुर से पूछताछ
गिरिडीह। जिले के तिसरी थाना क्षेत्र अंतर्गत खिजुरी पंचायत के पैसराटांड़ गांव में रविवार दोपहर एक नवविवाहिता का श,व संदिग्ध परिस्थिति में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृ,तका की पहचान पूनम कुमारी, पति राजकुमार सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
मृ,तका के भाई राजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पूनम कुमारी की शादी महज तीन माह पूर्व राजकुमार सिंह के साथ हुई थी। रविवार को उनके ससुराल पैसराटांड़ से फोन आया कि पूनम की मौ,त हो गई है। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के परिजन आनन-फानन में पैसराटांड़ पहुंचे। वहां नवविवाहिता की मौ,त की खबर से परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
इधर, घटना की सूचना मिलने पर तिसरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और श,व को अपने कब्जे में लेकर थाना ले आई। पुलिस ने मृ,तका के पति राजकुमार सिंह, सास और ससुर को भी पूछताछ के लिए थाने लाया है। पुलिस परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
घटना के बाद मृ,तका के मायके वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल नवविवाहिता की मौ,त किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौ,त के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

