पांकी प्रखंड में आवास योजना के लाभुकों का गृह प्रवेश, नए घरों में मिली नई शुरुआत

पांकी प्रखंड में आवास योजना के लाभुकों का गृह प्रवेश, नए घरों में मिली नई शुरुआत
​
पांकी
झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत पलामू जिले के सभी प्रखंडों में 15 से 28 नवंबर तक ‘गृह प्रवेश सप्ताह’ का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में पांकी प्रखंड के आसेहार पांकी पूर्वी,पांकी पश्चिमी के अलावे विभिन्न पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) और अबुआ आवास योजना के लाभुकों का विधिवत गृह प्रवेश कराया गया।
​नए पक्के मकानों में प्रवेश करने के साथ ही लाभुकों के चेहरों पर खुशी और संतोष साफ दिखाई दिया। लंबे समय से पक्के घर का सपना देख रहे परिवारों के लिए यह अभियान नई शुरुआत और बेहतर जीवन की उम्मीद लेकर आया है।
​गृह प्रवेश कार्यक्रम के दौरान प्रखंड और पंचायत स्तर के अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौके पर मौजूद रहे। इस अवसर पर आवास कोऑर्डिनेटर विकास कुमार, संबंधित पंचायत सचिव और पंचायत के मुखिया उप मुखिया के अलावा बड़ी संख्या में लाभुक परिवार उपस्थित थे। अधिकारियों ने लाभुकों को नए आवास की शुभकामनाएं दीं और योजना से जुड़ी अन्य आवश्यक जानकारियां भी साझा कीं।
​28 नवंबर तक चलेगा अभियान
​जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे ‘गृह प्रवेश सप्ताह’ का उद्देश्य पूर्ण हो चुके आवासों में लाभुकों का समय पर प्रवेश सुनिश्चित करना और जमीनी स्तर पर योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाना है। पलामू जिले के सभी प्रखंडों में यह विशेष अभियान 28 नवंबर तक जारी रहेगा।