आगामी दुर्गा पूजा को लेकर डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने किया पूजा स्थलों का निरीक्षण
आगामी दुर्गा पूजा को लेकर डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने किया पूजा स्थलों का निरीक्षण
महफ़ूज़ आलम/चतरा:
इटखोरी : आगामी दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के उद्देश्य से बुधवार को चतरा मुख्यालय डीएसपी सुनील कुमार सिंह इटखोरी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रखंड क्षेत्र में हो रहे सभी दुर्गा पूजा स्थलों एवं पंडालों का निरीक्षण कर तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
डीएसपी ने करनी चौक स्थित दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचकर सिमरिया विधायक कुमार उज्जवल, समाजसेवी डोमन राणा तथा विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों के सदस्यों से वार्ता की। उन्होंने पूजा आयोजन, श्रद्धालुओं की भीड़, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं अन्य तैयारियों की जानकारी ली।
इस दौरान डीएसपी ने पूजा समितियों से प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर आगामी दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की अपील की। साथ ही किसी भी प्रकार की समस्या या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की बात कही।
निरीक्षण के दौरान पूजा समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
आगामी 10 तारीख को होने वाली शिव गुरु चर्चा को लेकर मां भद्रकाली मंदिर के पीछे बनाए जा रहे पंडाल का भी डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने निरीक्षण कर तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।*

