दुर्गा पूजा को लेकर पूजा पंडालों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश
दुर्गा पूजा को लेकर पूजा पंडालों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश
केतार। आगामी दुर्गा पूजा महापर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को केतार थाना प्रभारी के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों के पूजा पंडालों का भौतिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान पूजा समितियों के अध्यक्ष एवं सदस्यों से पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य तैयारियों की जानकारी ली गयी।
निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी ने पूजा समितियों को पंडालों में सीसीटीवी कैमरा लगाने, स्वयंसेवकों की ड्यूटी लगाने, रात्रि में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश दिया। वहीं विसर्जन जुलूस के निर्धारित मार्ग, तिथि एवं समय की जानकारी भी समितियों से ली गयी।
पुलिस ने विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे की आवाज निर्धारित मानक के अनुरूप रखने तथा यातायात व्यवस्था प्रभावित नहीं होने देने का निर्देश दिया। साथ ही जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन करने को कहा गया। पंडालों में विद्युत तारों की ऊंचाई सुरक्षित रखने, अग्निशमन यंत्र एवं प्राथमिक उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया गया।
थाना प्रभारी ने पूजा समितियों एवं आम लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। किसी भी प्रकार की आपात स्थिति या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल केतार थाना अथवा डायल 112 पर देने को कहा गया।
पूजा समितियों के अध्यक्ष एवं सदस्यों ने प्रशासन के निर्देशों का पालन करने तथा दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने का आश्वासन दिया। मौके पर केतार थाना चेतन कुमार सिंह ने


