पचाडुमर में बेघर हुए ठाकुर परिवार के मसीहा बने भानु प्रताप शाही, 5 कट्ठा जमीन देने का किया घोषणा
पचाडुमर में बेघर हुए ठाकुर परिवार के मसीहा बने भानु प्रताप शाही, 5 कट्ठा जमीन देने का किया घोषणा
केतार/गढ़वा इंसानियत अभी भी जिंदा है, इसका मिसाल बने हैं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री भानु प्रताप शाही।आपको बता दें कि बीते कल केतार प्रखंड के पचाडुमर गांव में ठाकुर परिवार का घर कोर्ट के आदेश पर प्रशासन द्वारा ध्वस्त कर दिया गया था। इस कार्रवाई के बाद 30 सदस्यीय ठाकुर परिवार पूरी तरह से भूमिहीन और बेघर हो गया था।
परिवार की दर्दनाक स्थिति को देखकर पूरा क्षेत्र दुखी था, लेकिन इसी बीच पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही ने जो दरियादिली दिखाई है, उसकी चर्चा पूरे गढ़वा जिले में हो रही है।
भानु प्रताप शाही ने पीड़ित परिवार की हालत की जानकारी मिलते ही श्री शाही ने तुरंत बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा -मैं पीड़ित भूमिहीन ठाकुर परिवार को अपनी निजी जमीन, बतोकला में पांच कट्ठा यानी 19 डिसमिल जमीन घर बनाने के लिए दे रहा हूं। परिवार वहां जाकर अपना घर बनाए। इस एक ऐलान ने बेघर परिवार की आंखों में फिर से उम्मीद जगा दी है।
क्षेत्र में हो रही है वाहवाही
भानु प्रताप शाही के इस दरियादिली भरे फैसले को सुनते ही पूरे केतार प्रखंड और गढ़वा जिले की जनता ने दिल से उन्हें बधाई दी है। लोग कह रहे हैं कि यही एक सच्चे जननेता की पहचान है, जो दुख की घड़ी में अपनी निजी संपत्ति तक दांव पर लगा देता है।आज जब राजनीति में लोग एक-दूसरे को गिराने में लगे हैं, वहां भानु प्रताप शाही ने एक बेघर ठाकुर परिवार को बसाने का काम कर साबित कर दिया है कि आज भी गढ़वा की जनता उन्हें अपना मसीहा मानती है।वहीं श्री शाही ने यह भी कहा कि मैं ठाकुर परिवार के साथ हूं,हर संभव मदद का प्रयास करूंगा।

