आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका पर 4 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका पर 4 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
नई दिल्ली। यौन उत्पीड़न के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 4 अगस्त को सुनवाई करेगा। आसाराम की ओर से शीर्ष अदालत में अंतरिम राहत की मांग को लेकर याचिका दायर की गई है।
अब सभी की नजर सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई पर है। अदालत याचिका पर सुनवाई के बाद अंतरिम जमानत को लेकर फैसला करेगी या आगे की प्रक्रिया के संबंध में निर्देश दे सकती है।

