प्रमुख पंचम प्रसाद ने पांकी में कोमाकी इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम का फीता काटकर किया उद्घाटन
प्रमुख पंचम प्रसाद ने पांकी में कोमाकी इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम का फीता काटकर किया उद्घाटन
पांकी प्रखंड के रांची रोड स्थित गुप्ता टावर कांप्लेक्स के ग्राउंड फ्लोर में कोमाकी इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम का विधिवत उद्घाटन प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद के हाथों फीता काटकर किया गया। मौके पर दुकान के संचालक दिलीप गुप्ता ने बताया कि पलामू में इलेक्ट्रिक स्कूटी की डिमांड होने के बावजूद यहां शोरूम नहीं था, जिसके कारण लोगों को रांची जैसे शहरों से स्कूटी खरीदना पड़ता था। इस शोरूम में 38000 से 95000 तक का कोमाकी कम्पनी का इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी विभिन्न मॉडल में उपलब्ध है। यह स्कूटी महज तीन घण्टे में फुल चार्ज हो जाती है। जिसे 60 किलोमीटर से लेकर 300 किलोमीटर तक चला सकते हैं। वहीं मोटर और कंट्रोलर की एक साल तक और बैटरी की तीन साल तक गारंटी है। दिलीप गुप्ता ने ये भी बताया कि प्रदूषण एवं पेट्रोल से बचने के लिए यह कोमाकी इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी बहुत ही कारगर है साथ ही इसे चलाने में ड्राइविंग लाइसेंस की भी जरूरत नहीं है। ग्राहकों के लिए आकर्षक कीमत एवं फाइनेंस की भी व्यवस्था है ,वहीं मौके पर पहले खरीदार पांकी मुखिया संघ के उपाध्यक्ष मुकेश सिंह ने कोमाकी इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी की खरीदारी कि जिन्हें उपहार भी मिला। शोरूम के उद्घाटन में मुख्य रूप से उपस्थित, उप प्रमुख अमित कुमार चौहान, मुखिया संघ के अध्यक्ष राजेंद्र पांडे, पांकी पूर्वी मुखिया प्रेम प्रसाद गुप्ता, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष शंकर प्रसाद, लोहरसी मुखिया प्रतिनिधि अरविंद सिंह, सकलदीपा पंचायत के पूर्व मुखिया हफीजुल अंसारी, युवा समाजसेवी रफीक अंसारी, विनय प्रसाद, अनिल साव, राहुल कुमार, शाहिद इकबाल सहीत कई लोग उपस्थित थे।

