पांकी के बहेरा में लक्ष्मी पूजा के अवसर आयोजित भक्ति जागरण कार्यक्रम का भाजपा नेत्री लवली गुप्ता ने फीता काटकर किया उद्घाटन
पांकी के बहेरा में लक्ष्मी पूजा के अवसर आयोजित भक्ति जागरण कार्यक्रम का भाजपा नेत्री लवली गुप्ता ने फीता काटकर किया उद्घाटन
पांकी प्रखंड के पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के नौडीहा बहेरा में लक्ष्मी पूजा के शुभ अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय भक्ति जागरण कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा नेत्री सह प्रदेश कोषाध्यक्ष सह पूर्व जिला परिषद डॉ. लवली गुप्ता, मुखिया मुकेश सिंह, समाजसेवी सह मुखिया पति अरविंद सिंह, समाजसेवी सह समिति अशोक सिंह, पूर्व मुखिया रणधीर सिंह, पूर्व मुखिया मिथलेश सिंह के द्वारा सयुक्त रूप से फीताकाट कर एंव द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
उद्घाटन कार्यक्रम के पश्चात मौके पर उपस्थित लोगों के संबोधन में भाजपा नेत्री लवली गुप्ता ने सभी लोगों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा की माता लक्ष्मी की उपासना से धन, समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है, जिससे जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। उनकी कृपा पाने के लिए विशेष पूजा की जाती है जिसमें मंत्र जाप, आरती, खीर का भोग लगाना और कमल या पीली कौड़ी अर्पित करना शामिल है। इसके अलावा, घर में साफ़-सफाई बनाए रखना, गरीबों का ख्याल रखना और नैतिक आचरण बनाए रखना भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजकों की जमकर सराहना भी की कार्यक्रम में स्थानीय एवं बाहर से आए कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत व नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। मौके पर गंगा गुप्ता, शंकर प्रसाद, समाजसेवी मुकेश प्रसाद गुप्ता , गुप्ता, पिंटू गुप्ता, मनीष गुप्ता, बिकेश गुप्ता, सतेंद्र गुप्ता, प्रसाद गुप्ता सहित कई लोग उपस्थित थे।

