पांकी पुलिस ने फरार अभियुक्त के घर पर चिपकाया इश्तेहार

पांकी पुलिस ने फरार अभियुक्त के घर पर चिपकाया इश्तेहार

पांकी थाना कांड संख्या–68/2020, दिनांक 15 मई 2020 के तहत दर्ज मामले में फरार चल रहे अभियुक्त सुरेन्द्र पासवान, पिता–जगदीश पासवान, निवासी–झरहा, थाना–लेस्लीगंज, जिला–पलामू के विरुद्ध रविवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की।
थाना प्रभारी राजेश रंजन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय के आदेशानुसार अभियुक्त के घर जाकर इश्तेहार चस्पा किया। यह कार्रवाई स्थानीय ग्रामीणों एवं परिजनों की उपस्थिति में की गई।
अभियुक्त पर रंगदारी मांगने के उद्देश्य से एक जेसीबी मशीन में आग लगाकर क्षतिग्रस्त करने का गंभीर आरोप है। प्रकरण में प्रारंभिक रूप से धारा 435, 427, 34 भारतीय दंड संहिता एवं 17 सी.एल.ए. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था, जिसे बाद में परिवर्तित कर धारा 385, 387, 435, 427, 34 भा.दं.वि. एवं 17 सी.एल.ए. एक्ट 1908 के अंतर्गत अभियोग जोड़ा गया है।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।