प्रखंड स्तरीय सहजकार्ता दल का तीन दिवसीय प्रशिक्षण का किया गया आयोजन
,प्रखंड स्तरीय सहजकार्ता दल का तीन दिवसीय प्रशिक्षण का किया गया आयोजन
धुरकी प्रखंड मुख्यालय के सभागार में ग्राम पंचायत विकास योजना अंतर्गत ग्राम पंचायत सहजकार्ता दल का प्रखंड स्तरीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया
कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड विकास पदाधिकारी जूलफिकार अंसारी ने द्वारा दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण की शुरुआत की गई प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा बताया गया वित्तीय वर्ष 24- 25 मे GPDP अंतर्गत ली जाने वाली योजनाओं मे सहजकर्ता दल का भी होना अति आवश्यक है इसी उदेश्य से आप लोगों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है इस प्रशिक्षण का लाभ उठाएं और ग्राम पंचायत स्तर की समस्याओं को ग्राम सभा के माध्यम से निराकरण करवाने में सहूलियत प्रदान करें| एवं प्रखंड पंचायती राज्य विभाग समन्वयक जितेन्द्र कुमार के द्वारा पंचायत 9 विषयो के बारे में विस्तार से जानकारी दी वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी जूलफिकार अंसारी ने बताया कि पंचायत में लगने वाली शिविर में 50 से 50 वर्षों के महीला एवं पुरुष को अधिक से अधिक लोगों को मुख्यमंत्री वृद्धा पेंशन का लाभ दिया जाए ताकि गरीब असहाय लोगों को मदत मिल सके इस प्रशिक्षण में उप प्रमुख धर्मेन्द्र यादव,पंचायत सेवक छब्बी सिंह, रोगजगार सेवक उमेश कुमार, मुखिया सगुनी राम, शम्भू प्रसाद गुप्ता, इस्लाम खान जेई प्रमेन्द्र कुमार, लव कुमार, माया कुमारी पंचायत सहजकर्ता दल के सदस्य उपस्थित थे।
