बेरोजगार संघर्ष मोर्चा ने मनाई शहीद भगत सिंह की जयंती, युवाओं के आदर्श बताए

बेरोजगार संघर्ष मोर्चा कचहरी परिसर में शहीद भगत सिंह की 119 वीं जयंती मनाई कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने कि सर्वप्रथम शहीद भगत सिंह के तस्वीर पर फूल माला चढ़ा कर कार्यक्रम की शुरुआत कि गई।

मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने कहा कि शहीद भगत सिंह स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख नेता थे। उनका जन्म 28 सितंबर 1907 ई वी को हुआ था। वे बचपन से ही क्रांतिकारी थे 12 साल के उम्र मे जालिया वाला बाग हत्या कांड से प्रेरित हो कर उन्होंने भारत की आजादी की लड़ाई लड़ने का फैसला लिया उनमें देश भक्ति की भावना कूट कूट कर भरी हुई थी। उन्होंने नवजवान सभा की स्थापना की इसके बाद हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन में शामिल हुए। भगत सिंह का नाम सुनते ही अंग्रेज काम जाते थे।

मोर्चा अध्यक्ष उदय कहा कि भगत सिंह युवाओं का आदर्श है। इस अवसर पर रविकांत कुमार नीरज कुमार, सुरज कुमार बीरू कुमार, सुधांशु कुमार अमन कुमार, करुणा सागर, सहित कई लोग उपस्थित थे।