प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी सरकारी छुट्टी के दिन पीडीएस डीलरों के साथ करते हैं बैठक: प्रमुख गायत्री
प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी सरकारी छुट्टी के दिन पीडीएस डीलरों के साथ करते हैं बैठक: प्रमुख गायत्री
प्रमुख ने कहा खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी पीडीएस डीलर के साथ छुट्टी के दिन किया बंद कमरे में गोपनीय बैठक
चैनपुर(पलामू): चैनपुर प्रखंड मुख्यालय के सभागार में बीते दिन सोमवार को प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने पीडीएस डीलरो के साथ बैठक आहूत किया था। जहां बैठक में प्रखंड प्रमुख गायत्री देवी के अध्यक्षता में बैठक होनी थीं लेकिन प्रमुख गायत्री देवी को लिखित सूचना व मौखिक जानकारी भी नहीं दी गईं थीं। इस संदर्भ में प्रमुख गायत्री देवी ने कहा कि बीते दिन सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा को लेकर सरकारी छुट्टी थीं लेकिन खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी ने नियम को ताक पर रखते हुए हमारी गैर अनुपस्थिति में पीडीएस डीलरो के साथ बैठक किया। इससे यह साबित होता हैं कि पीडीएस डीलर व खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी का साठगांठ हैं तभी हमारे प्रखंड के ग्रामीण जनता पीडीएस डीलर से परेशान हैं और जब इसकी शिकायत क्षेत्र के राशन कार्डधारी ने करते हैं तो खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी को मेरे द्वारा जानकारी दी जाती हैं तो उनके द्वारा बात को गोल मटोल करते हुए बात को घुमाया जाता हैं और कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति की जाती हैं। यहीं कारण हैं कि खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी प्रमुख के गैरहाज़िर में सरकारी छुट्टी के दिन भी पीडीएस डीलरो के साथ बैठक किया साथ ही उन्होंने कहा कि वरीय अधिकारी से मिलकर करेंगे लिखित शिकायत।
