केरकी हथियार लहराता युवक को पुलिस ने दबोचा.. गिरफ्तार

केरकी हथियार लहराता युवक को पुलिस ने दबोचा.. गिरफ्तार

नौडीहा बाज़ार/पप्पु यादव

पलामू: छत्तरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम केरकी में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 19 वर्षीय उपेंद्र लोहार को एक देसी कट्टा और एक जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी ने बताया कि वह लेबर सप्लाई का काम करता है और चार दिन पहले एक ठेकेदार से छह मजदूर देने के एवज में ₹50,000 लिए थे। एक मजदूर के नहीं पहुंचने पर ठेकेदार ने उस पर दबाव बनाया और घर आकर गाली-गलौज करने लगा, जिससे परेशान होकर उसने हथियार निकालकर डराने की कोशिश की.. छतरपुर डीएसपी अवध कुमार यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मामला का दिया जानकारी।

You may have missed