प्रेस विज्ञप्ति

​कलाकृति स्कूल ऑफ आर्ट्स में ‘क्रिसमस आर्ट कार्निवल’ की धूम; बच्चों ने कैनवास पर उकेरी खुशियां

कलाकृति स्कूल ऑफ आर्ट्स, डोरंडा एवं कलाकृति आर्ट फाउंडेशन के तत्वावधान में डोरंडा कन्या पाठशाला प्रांगण में ‘क्रिसमस आर्ट कार्निवल’ का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों के लिए विभिन्न कलात्मक और रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें नन्हे कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
​प्रमुख गतिविधियाँ:
​कलर द सांता: बच्चों के लिए विशेष रंग भरो प्रतियोगिता आयोजित की गई।
​थीम पेंटिंग: छात्रों ने सांता क्लॉज, क्रिसमस ट्री और जीसस-मदर मरियम जैसे विषयों पर खूबसूरत पेंटिंग बनाईं।
​सांता गेटअप: नन्हे छात्र सांता क्लॉज की पोशाक पहनकर आए और केक काटकर उत्सव मनाया।
​सामाजिक संकल्प: छात्रों ने संकल्प लिया कि वे सांता की भांति गरीबों और जरूरतमंदों की मदद कर उनके जीवन में खुशियां बांटेंगे।

​संस्था के निदेशक एवं कला शिक्षक धनंजय कुमार ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें सांता के आदर्शों को जीवन में उतारना चाहिए। उन्होंने बच्चों को हमेशा दूसरों की मदद करने और समाज में सकारात्मकता फैलाने के लिए प्रेरित किया।
​इनका रहा विशेष योगदान:
​कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था की उपनिदेशिका श्रीमती रजनी कुमारी, अजय कुमार एवं शिक्षक गण (कोमल, शिखा, हर्षिता, हर्ष, रिंकी, तन्वी, मनस्वी, निजात, अर्चना, जया और अमीषा) का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कलाकृति स्कूल ऑफ आर्ट्स डोरंडा कन्या पाठशाला में पिछले 24 वर्षों से निरंतर चित्रकला की शिक्षा प्रदान कर रहा है। इच्छुक छात्र-छात्राएं किसी भी समय संस्था में दाखिला ले सकते हैं।