“प्रेमसूत्र में बंधा भाईचारे का संदेश: पांकी विधानसभा में रक्षाबंधन उत्सव”

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर पांकी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रखंड नीलांबर-पीतांबरपुर स्थित मौर्या फार्म हाउस में प्रेम और भाईचारे का अद्भुत संगम देखने को मिला। बहनों ने तिलक लगाकर, आरती उतारकर, मिठाई खिलाकर एवं कलाई पर राखी बांधकर इस पावन पर्व को उत्साह और स्नेह से मनाया। भाजपा नेत्री श्रीमती मंजूलता दुबे,निलम देवी,रिमा शर्मा,अनेक बहनों ने सावन माह के अंतिम दिन भाइयों की कलाई पर प्रेमसूत्र बांधकर उनके सुख-समृद्धि की कामना की।
मौके पर अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।