पूर्व सैनिक अंशदाई स्वास्थ्य योजना ( ई सी एच एस) के मेदिनीनगर स्थित पॉलीक्लिनिक में आज पूर्व सैनिकों की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित पॉलीक्लिनिक के ऑफिसर इन चार्ज लेफ्टिनेंट कर्नल मनोज कुमार शुक्ला ( से. नि.) ने विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। पूर्व सैनिकों के तरफ से हॉस्पिटल में भर्ती होने के बावजूद इंपैनल्ड हॉस्पिटल के द्वारा बाहर से दवाई खरीदने को कहे जाने संबंधी प्वाइंट उठाया गया। ओ आई सी, ई सी एच एस ने इस बारे में पत्राचार कर समस्या समाधान हेतु कदम उठाने का आश्वासन दिया। नॉन अवेलेबिलिटी सर्टिफिकेट के बिना दवाई खरीदने में परेशानी और मेडिकल यात्रा भत्ता संबंधी समस्याओं पर भी विचार विमर्श किया गया। लेफ्टिनेंट कर्नल शुक्ल ने पूर्व सैनिकों के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारे में बताया कि ई सी एच एस पॉलीक्लिनिक पूर्व सैनिकों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए कृत संकल्पित है। मेदिनीनगर में अभी एक भी इंपेनल्ड हॉस्पिटल या जांच घर नहीं है। इस पर भी काम हो रहा है और सकारात्मक परिणाम शीघ्र सामने आएगा।
आज के बैठक में ई सी एच एस ओ आई सी लेफ्टिनेंट कर्नल मनोज कुमार शुक्ला, डॉक्टर अर्पण, संजय कुमार, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पलामू जिला अध्यक्ष दामोदर मिश्र, कार्यकारी अध्यक्ष शंभू नाथ सिंह, पूर्व महा सचिव दिनेश कुमार गुप्ता, कमल नयन तिवारी, योगेंद्र कुमार, श्याम नारायण सिंह, धर्मजीत तिवारी इत्यादि की सहभागिता रही।