पूर्व मंत्री चंद्रशेखर उर्फ ददई दुबे का निधन, झारखंड ने खोया एक संघर्षशील जननेता

झारखंड की राजनीति के एक सशक्त स्तंभ और विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रह चुके पूर्व मंत्री चंद्रशेखर उर्फ ददई दुबे का निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

ददई दुबे न केवल झारखंड (पूर्व में बिहार) की राजनीति में एक प्रभावशाली और जनप्रिय चेहरा थे, बल्कि वे धनबाद लोकसभा सीट से सांसद भी रह चुके थे। उनका राजनीतिक जीवन जनता की सेवा, मजदूरों और गरीबों के अधिकारों के लिए संघर्ष से भरा रहा।