पलामू वाईजेके स्टूडेंट्स फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने की परीक्षा नियंत्रक से मुलाकात

0

पलामू वाईजेके स्टूडेंट्स फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने की परीक्षा नियंत्रक से मुलाकात
वाईजेके स्टूडेंट्स फेडरेशन के जिला अध्यक्ष बिपिन यादव के नेतृत्व में सत्र 18-21 एवम 19- 22 की जेनेरिक पेपर की परीक्षा की समस्या को लेकर नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक से मुलाकात की। बताते चलें की सत्र 18-21 और सत्र 19-22 के जेनेरिक पेपर की परीक्षा नहीं आयोजित की गई है। जिससे संबंधित विद्यार्थियों को समस्याएं हो रहीं थी। बिपिन यादव ने परीक्षा नियंत्रक एमके दीपक को विद्यार्थी की समस्याओं से अवगत कराया और कहा की यथासंभव जल्द से जल्द इनकी परीक्षा आयोजित की जाए। ये परीक्षा नहीं होने के कारण कई छात्र परेशान है। विश्वविद्यायलय ऐसे छात्रों को परेशान ना करें नहीं तो हमारा संगठन आगे आंदोलन को विवश होगा। जिला उपाध्यक्ष कृष्णा यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय और महाविद्यालय के समन्वय ना मिल पाने के कारण छात्र – छात्राओं को हमेशा से परेशानी होती रही है। इस पर अंकुश लगाने की अत्यंत आवश्यकता है। विश्वविद्यालय को यह सुनिश्चित करना चाहिए को परीक्षाएं उचित समय पर आयोजित हो। जिस पर परीक्षा नियंत्रक ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए कहा की हम जल्द से जल्द इस परिक्षा को आयोजित करेंगे। मौके पर आनंद, श्रीकांत, ऋषभ, बिक्रम, छोटे लाल, आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *