पलामू में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई बाबा संत गाडगे महाराज की पुण्यतिथि
आज दिनांक 20/12/2025 को पलामू जिला सदर मेदिनीनगर अंतर्गत बिस्फुटा पुल स्थित बजराहा मैदान में बाबा संत गाडगे महाराज जी की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय धोबी महासंघ के प्रदेश सचिव राजू रजक जी ने कहा कि संत गाडगे महाराज का संपूर्ण जीवन समाज के गरीब, वंचित और दुखी लोगों की सेवा में बीता। उन्होंने हमेशा समाज को शिक्षा, स्वच्छता और मानवता का संदेश दिया। उनका मानना था कि कोई भी व्यक्ति अनपढ़ न रहे, क्योंकि शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ाने का सबसे बड़ा साधन है।
संत गाडगे महाराज जी ने अपने जीवन में सभी प्रकार की सुख-सुविधाओं का त्याग कर समाज सुधार को ही अपना लक्ष्य बनाया। उन्होंने लोगों को स्वच्छ रहने, मेहनत करने और बच्चों को शिक्षा देने की प्रेरणा दी। आज उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर हम सभी का दायित्व है कि उनके विचारों और आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएँ और उन्हें जन-जन तक पहुँचाएँ।
इस अवसर पर ईश्वरी महतो रवि पाल जंगली महतो दिल्केश्वर महतो विवेक रजक, राहुल रजक, रामप्रवेश रजक, कृष्ण रजक, हिमांशु रजक, सौरभ रजक, गौरव रजक, सुनील रजक, विमल रजक, अजीत रजक सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने संत गाडगे महाराज जी के विचारों पर चलने का संकल्प लिया।

