पलामू में झामुमो का जनाधार बढ़ा गई कल्पना सोरेन : –दीपक

0
9e98fd84-69d7-46b0-81f2-b1deb70bc284

पलामू में झामुमो का जनाधार बढ़ा गई कल्पना सोरेन : दीपक

मंत्री मिथलेश ठाकुर के निर्देश पर दीपक तिवारी और अविनाश देव सैकड़ों कार्यकर्ता के साथ हरिनामाड़ जनसभा में हुए शामिल।

इंडिया गठबंधन की उम्मीदवार ममता भूईंया के पक्ष में पलामू के हरिनामाड़ में आयोजित चुनावी सभा में झामुमो की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन ने जनता का दिल जीत लिया। पलामू मुख्यालय से पच्चीस किलोमीटर दूर चैनपुर के हरिनामाड़ हाई स्कूल मैदान में कल्पना सोरेन के मंच पर आते ही नीलांबर-पीतांबर की लड़ाई में सम्मिलित चैनपुर की धरती को प्रणाम जोहार कर जमकर तालियां बटोरीं। चुनावी जनसभा को सफल बनाने में जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिन्हा के नेतृत्व में झामुमो युवा नेता दीपक तिवारी, अविनाश देव सैकड़ों कार्यकर्ता के साथ सभास्थल पर पहुंचे। मंत्री मिथलेश ठाकुर के निर्देश पर इंडिया गठबंधन के पक्ष में दीपक तिवारी लगातार जनता के बीच दौरा कर रहे हैं, जिसकी झलक जनसभा में पहुंची भीड़ को देखने को मिली। मौके पर युवा नेता दीपक तिवारी ने बताया कि पलामू संसदीय सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा का पहले कब्जा रह चुका है। लेकिन अब झामुमो का पलामू में झंडा लहराता रहेगा। हमारे लोकप्रिय नेतृत्व हेमंत सोरेन को जेल में डालने से झारखंडवासियों की आवाज दबेगी नहीं। पलामू में झामुमो की कद्दावर नेत्री कल्पना सोरेन का आगमन से जनाधार बढ़ा है। जिन्होंने हेमंत सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं को रोकने का प्रयास किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *