पलामू में अंतरजिला चोरी गिरोह का खुलासा, 5 गिरफ्तार; सोना-चांदी और चोरी के औजार बरामद

पुलिस अधीक्षक पलामू के निर्देशानुसार पलामू पुलिस को मिली बड़ी सफलता: शहर थाना कांड सं0-315/2026 का उद्भेदन, अंतरजिला गृहभेदन एवं चोरी गिरोह के 05 अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी के सोना-चाँदी के आभूषण एवं घटना में प्रयुक्त औजार बरामद

दिनांक-28.08.2026 को वादी प्रेमजीत कुमार सिंह, उम्र करीब 32 वर्ष, पिता- बिरोधी सिंह, सा०- सदुना, गायत्री मंदिर रोड, नियर ग्लोरियस पब्लिक स्कूल, पलामू द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर शहर थाना कांड सं0-315/2026, दिनांक-28.08.2026, धारा-305/331(4)/334(ए) बी०एन०एस० के तहत अज्ञात चोरों के विरुद्ध कांड दर्ज किया गया था।

  • कांड के त्वरित उद्भेदन हेतु पुलिस अधीक्षक, पलामू श्री कपिल चौधरी (भा०पु०से०) के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। टीम द्वारा सी०सी०टी०वी० फुटेज, तकनीकी शाखा एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से लगातार विभिन्न स्थानों पर छापामारी एवं अनुसंधान की कार्रवाई की गई।
  • अनुसंधान के क्रम में रायरंगपुर, मयूरभंज, ओडिशा से 03 संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ हेतु लाया गया। पूछताछ में इनके द्वारा पलामू एवं गढ़वा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में दिन के समय बंद घरों की रेकी करने तथा रात्रि में रेकी किए गए घरों को निशाना बनाकर नगद राशि एवं आभूषण चोरी करने की बात बताई गई।
  • पूछताछ में यह भी जानकारी प्राप्त हुई कि चोरी किए गए आभूषणों को डेहरी स्थित डालमियानगर, रोहतास के प्रमोद ज्वेलर्स में बेचा जाता था। इसके बाद डालमियानगर, डेहरी से दो अन्य व्यक्तियों को लाकर पूछताछ की गई। पूछताछ एवं स्वीकारोक्ति के आधार पर अभियुक्तों द्वारा शहर थाना क्षेत्र में विभिन्न तिथियों में अलग-अलग घरों में चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की गई।
  • अभियुक्तों की निशानदेही पर प्रमोद ज्वेलर्स से चोरी के आभूषणों में से लगभग 45 ग्राम सोना, माला सहित लगभग 80 ग्राम सोना जैसा आभूषण तथा लगभग 7.8 किलोग्राम चाँदी जैसा आभूषण बरामद किया गया। इसके अतिरिक्त दरवाजा एवं खिड़की काटने/तोड़ने में प्रयुक्त विभिन्न औजार भी बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम एवं पता :

  1. लक्ष्मण मोदी उर्फ लक्ष्मण खेरवार, उम्र करीब 49 वर्ष, पिता- गिळू मोदी, सा०- बड़ा अमदा, थाना- खरसावाँ, जिला- सरायकेला-खरसावाँ, वर्तमान पता- ग्राम मोहनिया बिगहा, डालमियानगर, थाना- डेहरी (डालमियानगर ओ०पी०), जिला- रोहतास (बिहार)।
  2. प्रमोद सोनी, उम्र करीब 33 वर्ष, पति- स्व० सुरेश प्रसाद सोनी, सा०- डालमियानगर, थाना- डेहरी (डालमियानगर ओ०पी०), जिला- रोहतास (बिहार)।
  3. अरविन्द खेरवार, पिता- डाली खेरवार, सा०- नहर पर, मथुरापुर, थाना- डेहरी (डालमियानगर ओ०पी०), जिला- रोहतास (बिहार)।
  4. राजू कुमार, उम्र करीब 20 वर्ष, पिता- नरसिंह खेरवार, सा०- रोमी, थाना- पेलावल, जिला- हजारीबाग।
  5. राज कुमार, उम्र करीब 21 वर्ष, पिता- नरसिंह खेरवार, सा०- रोमी, थाना- पेलावल, जिला- हजारीबाग।

बरामदगी :

  1. आभुषणों में से लगभग 45 ग्राम सोना, माला सहित लॉकेट करीब 80 ग्राम सोना जैसा आभुषण एव करीब 7.8 किलोग्राम
  2. दरवाजा एव खिड़की काटने वाले समान (पिलास, सब्बल, पगहा, टांगी, दाब एब मुलेल)

छापामारी दल :

  1. श्री राजेश यादव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर, पलामू।
  2. श्री मृत्युंजय गोप, प्रो० पुलिस उपाधीक्षक, पलामू।
  3. श्री ज्योतिलाल रजवार, पु०नि० सह थाना प्रभारी, शहर थाना, पलामू।
  4. श्री रितेश लकड़ा, थाना प्रभारी, अहातू थाना, पलामू।
  5. श्री बालकृष्णा, पु०अ०नि०, क्राइम कंट्रोल विंग, पलामू।
  6. श्री संतोष कुमार गुप्ता, पु०अ०नि०, क्राइम कंट्रोल विंग, पलामू।
  7. श्री सुबोध कुमार, पु०अ०नि०, शहर थाना, पलामू एवम् शहर थाना सशस्त्र बल, पलामू।