पलामू में 7 लाभुकों को मिला मुख्यमंत्री पशुधन योजना का लाभ

0

पलामू में 7 लाभुकों को मिला मुख्यमंत्री पशुधन योजना का लाभ * जिला पशुपालन कार्यालय मेदिनीनगर परिसर में सात लभुकों को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना अन्तर्गत मुर्गी पालन योजना का लाभ दिया गया ।जिसमें सतबरवा के विकेश कुमार रवि 90%,पाँकी के निरंजन कुमार 75%,नवडीहा बाजार के दो लाभुक क्रमशः सन्जू देवी 75%,सुरेन्द्र दास 90%,नवाबज़ार के एक अमित कुमार राम 90%,छतरपुर के ब्रह्मदेव कुमार 90%,तरहसी की मनीषा विनायक बक्शी को 90%अनुदान पर परिसम्पति दिया गया ।
इस कार्यक्रम में जिला पशुपालन पदाधिकारी ड़ा प्रभाकर सिन्हा,पशुशल्य चिकित्सक डा दीनबन्धु गुप्ता,प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी सदर डा अनुप विलियम लकड़ा,सतबरवा के प्रभारी प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी तौफीक अहमद और नीलाम्बर पितम्बर के प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डा दिलिप महतो,पशु पक्षी बिक्रेता गणेश राम मुख्य रूप से उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed