पलामू के 27 गतका खिलाड़ियों को पंजाब नेशनल गतका चैंपियनशिप के लिए किया गया रवाना।
पलामू के 27 गतका बाज़ खिलाड़ी रवाना हुए पंजाब नेशनल गतका चैंपियनशिप के लिए।
संवाद: 24 अगस्त से 27 अगस्त तक पंजाब राज्य के संगरूर शहर में नेशनल गतका चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें पलामू जिला से 27 खिलाडियो का चयन किया गया। यह सभी खिलाड़ी टीम मैनेजर दीपेंद्र सिंह के साथ आज जम्मू तवी एक्सप्रेस से रवाना होंगे। इन खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करने हेतु पलामू गतका संघ ने द कराटे एकेडमी में खिलाड़ियों को आमंत्रित किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पलामू गतका संघ के जिला अध्यक्ष सोनू नामधरी को दीपेंद्र सिंह ने पुष्प देखकर स्वागत किया।
वही वशिष्ठ अतिथि प्रदीप नारायण को दीपक तिवारी ने पुष्प देकर स्वागत किया। वही अतिथि साहिब सिंह नामधारी, सैकंड होम के प्रोपराइटर अमित कुमार को आकाश प्रताप ने पुष्प देखकर कार्यक्रम में स्वागत किया।
चैम्पियनशिप में जाने वाले सभी खिलाड़ियों को जिला अध्यक्ष सोनू नामधरी, उपाध्यक्ष प्रदीप नारायण सर ने तिलक लगाते हुए दही सकर खिलाकर प्रतियोगिता में विजय प्राप्त करने हेतु मनोबल बढ़ाया। मौके पर जिला अध्यक्ष सोनू नामधरी ने कहा की गतका सिख समुदाय का पारंपरिक खेल है यह खेल पंजाब के राज्यों में अधिक खेला जाता है परंतु भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा इसे मान्यता मिलने पर यह एक नेशनल लेवल का स्पोर्ट्स बन चुका है । इस खेल के माध्यम से खिलाड़ियों को खेलो इंडिया, एस जी एफ आई, भारतीय ओलंपिक संघ द्वारा आयोजित नेशनल प्रतियोगिताओं में जाने का मौका भी मिलता है। इस खेल के माध्यम से हमारे झारखंड राज्य के कई खिलाड़ियों को नौकरी भी प्राप्त हुआ है। साथ ही झारखंड सरकार ने गतका खिलाड़ियों को स्कॉलरशिप भी दिए हैं। यह खेल पलामू गतका संघ के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों की मदद से पलामू जिला में गतका खेल बहुत तेजी से बढ़ रहा है। पहले यह खेल पलामू जिला के एक- दो स्कूलों में ही खेले जाते थे परंतु आज के समय पलामू के 18 स्कूलों में यह खेल खेले जाते हैं। वही मौके पर उपाध्यक्ष प्रदीप नारायण सर ने कहा कि पलामू के सभी खिलाड़ी गतका बाज़ है मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास की यह सभी खिलाड़ी गतका खेल में पलामू झारखंड का परचम लहरायेंगे एवं गोल्ड ले कर वापस आएँगे । सुमित वर्मन जैसे अनुभवी ट्रेनर कोच के द्वारा इन्हें ट्रेनिंग एवं मार्गदर्शन मिलता है या बहुत बड़ी बात है । वही मौके पर सुमित बर्मन ने कहा की संत मरियम स्कूल से रोशन कुमार, सुन्नी कुमार,अभिषेक कुमार, आर्यन पांडे, अतुल सिंह भाग ले रहे हैं वही ओरिएंट पब्लिक स्कूल के अनामिका मेहता, ऋतिक राज तिवारी, रिशु राज दांगी, उमंग दुबे भाग ले रहे वही गुरुगोविन्द सिंह पब्लिक से पीहू रानी, कुहू बस्के, चांदनी कुमारी, सत्यम कुमार, आयुष कुमार, अनुभव कुमार, धनंजय कुमार, शुभम सिंह , सौभाग्य सिद्धार्थ वही द कराटे एकेडमी से प्रियांशु कुमार, काजल कुमारी, सम्यक स्नितिक, सत्यम ठाकुर, ज्योति कुमारी, काजल कुमारी, आरपीत राज, आकर्ष प्रताप,
कार्यक्रम का संचालन द कराटे एकेडमी का सीनियर छात्र विकास कुमार ने किया।
