“पलामू: चोरी की 3 मोटरसाइकिल बरामद, 1 युवक गिरफ्तार, 2 किशोर निरुद्ध, 2 फरार”
पलामू- चोरी की 3 मोटरसाइकिल बरामद, 1 युवक गिरफ्तार, 2 किशोर निरूद्ध, 2 फरार
गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति लंगरकोट पहाड़ी मंदिर के नीचे से बिना नम्बर प्लेट की हिरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी कर विशुनपुर गांव की ओर घूम रहा है। सूचना की पुष्टि एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु संध्या गश्ती ड्यूटी में तैनात पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों को निर्देशित किया गया।
जांच के क्रम में विशुनपुर गांव के तीनमुहान रास्ते पर बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल पर बैठा एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम अभय कुमार बताया और स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों के साथ उक्त मोटरसाइकिल चोरी की थी तथा वहीं अपने दोस्त का इंतजार कर रहा था।
उसकी निशानदेही पर कुल 3 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई — जिनमें 2 हिरो स्प्लेंडर और 1 सीडी डिलक्स शामिल है। इस कार्रवाई में अभय कुमार (20 वर्ष) को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा दो किशोर को निरूद्ध किया गया। उनके अन्य साथी अभिषेक सिंह उर्फ छोटू सिंह एवं रविन्द्र सिंह फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी है।

