“पलामू: 15 अगस्त को वित्त मंत्री करेंगे ध्वजारोहण, तैयारियों का प्रशासन ने लिया जायजा”
पलामू- उपायुक्त समीरा एस ने पुलिस अधीक्षक रिष्मा रमेशन के साथ मेदिनीनगर शहर के पुलिस लाइन स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह को लेकर किये जा रहे परेड के अंतिम पूर्वाभ्यास का निरीक्षण किया एवं आयोजन की तैयारियों को लेकर संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया । 15 अगस्त को प्रातः 9:05 बजे माननीय वित्त मंत्री द्वारा ध्वजारोहण किया जायेगा ।

