पहली बारिश के साथ खेती की तैयारी तेज, कुशवाहा बीज भंडार में उमड़े किसान

पहली बारिश के साथ किसानों की बढ़ी चहल-पहल, कुशवाहा बीज भंडार में बीज खरीदने उमड़े किसान
केतार। बरसात की पहली बारिश होते ही क्षेत्र के किसानों में खेती-किसानी की तैयारियां तेज हो गई हैं। केतार बाजार स्थित कुशवाहा बीज भंडार में किसानों की भीड़ देखी जा रही है। यहां धान, अरहर, मक्का समेत विभिन्न फसलों के उन्नत एवं हाइब्रिड बीज उपलब्ध हैं। किसान अच्छी पैदावार की उम्मीद के साथ अपनी पसंद के बीजों की खरीदारी कर रहे हैं।
बीज भंडार में हाइब्रिड धान से लेकर रिसर्च किस्म के धान के बीज तक उपलब्ध हैं। किसानों का कहना है कि समय पर अच्छी गुणवत्ता का बीज मिलने से बिचड़ा तैयार करने और बेहतर उत्पादन प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। पहली बारिश के बाद खेतों की तैयारी शुरू हो गई है, जिससे बीजों की मांग में भी वृद्धि हुई है।
कुशवाहा बीज भंडार के प्रोपराइटर रवि मेहता ने बताया कि किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न कंपनियों के प्रमाणित एवं उन्नत किस्म के बीज उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि धान, अरहर, मक्का सहित अन्य फसलों के बीज पर्याप्त मात्रा में स्टॉक में हैं। किसानों को उनकी भूमि एवं आवश्यकता के अनुसार बीज चयन की भी जानकारी दी जा रही है। उन्होंने किसानों से प्रमाणित बीजों का उपयोग कर अधिक उत्पादन प्राप्त करने की अपील की।