बेतला में 28 जून को होगा शहीद-ए-आजम कॉन्फ्रेंस, मुहर्रम इंतजामिया कमेटी ने जारी किया पोस्टर

बरवाडीह के अंतर्गत बेतला में मुहर्रम इंतजामिया कमेटी द्वारा आगामी 28 जून 2026 (रविवार) को शहीद-ए-आजम कॉन्फ्रेंस एवं जुलूस-ए-दस्तारबंदी हिफ्ज़ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर कमेटी ने पोस्टर जारी कर क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।कार्यक्रम में मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह सभापति श्री रामचंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप मे जिला परिषद संतोषी शेखर, समाजसेवी मो शहीद अंसारी , अरशदुल कादरी, बीस सूत्री अध्यक्ष मो नसीम अंसारी समेत कई सम्मानित अतिथि शामिल हुए। उक्त जानकारी समिति के नाईब खलीफा बहाउद्दीन अंसारी ने दी।