गिरिडीह में 15 अक्टूबर को सजेगी डांडिया की महफिल, NAVKRITI ग्रैंड डांडिया नाइट में झूमेंगे शहरवासी
गिरिडीह में 15 अक्टूबर को सजेगी डांडिया की महफिल, NAVKRITI ग्रैंड डांडिया नाइट में झूमेंगे शहरवासी
गिरिडीह। शहरवासियों के लिए नवरात्रि के उल्लास को और खास बनाने के लिए NAVKRITI ग्रैंड डांडिया नाइट सेलिब्रेशन का आयोजन 15 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। आयोजन को लेकर गिरिडीह के रेड चिली में प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें आयोजक अंकित उपाध्याय, स्तुति प्रिया, अभी आनंद और कुंदन दुबे मौजूद रहे।
प्रेस वार्ता में आयोजकों ने बताया कि 15 अक्टूबर को रेड चिली, बोरो, गिरिडीह में शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक डांडिया नाइट का आयोजन होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य शहरवासियों को नृत्य, संगीत, मनोरंजन, खान-पान और खरीदारी से भरपूर एक यादगार शाम का अनुभव कराना है।
कार्यक्रम में एकल नृत्य, समूह नृत्य प्रतियोगिता, परिधान प्रतियोगिता, ढोल, खरीदारी एवं कॉम्बो स्टॉल, फूड कोर्ट, मनोरंजक खेल और विभिन्न गतिविधियां मुख्य आकर्षण रहेंगी।
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में प्रवेश के लिए अलग-अलग श्रेणियां निर्धारित की गई हैं। बच्चों के लिए 399 रुपये, नियमित प्रवेश के लिए 599 और 799 रुपये तथा कपल प्रवेश के लिए 1299 रुपये शुल्क रखा गया है। प्रवेश शुल्क में भोजन भी शामिल रहेगा।
आयोजकों ने गिरिडीहवासियों से अपील की कि वे अपने परिवार और दोस्तों के साथ इस भव्य आयोजन में शामिल हों और नवरात्रि की शाम को डांडिया, संगीत और मनोरंजन के रंग में रंग दें।
NAVKRITI का संदेश है—सिर्फ डांडिया खेलिए नहीं, बल्कि इस बार डांडिया का पूरा अनुभव लीजिए।

