SIR विवाद के बीच 42 पूर्व जजों का बड़ा कदम, चुनाव आयोग की स्वतंत्रता पर जताई चिंता

SIR प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों का चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध जारी है। विपक्ष लगातार चुनाव प्रक्रिया और आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहा है।

इसी बीच 42 पूर्व जजों ने बड़ा कदम उठाते हुए खुला पत्र जारी किया है। पूर्व न्यायाधीशों ने चुनाव आयोग को कमजोर करने की कोशिशों पर चिंता जताते हुए इसके खिलाफ चेतावनी दी है। उन्होंने लोकतांत्रिक व्यवस्था में चुनाव आयोग की भूमिका और उसकी संस्थागत स्वतंत्रता को महत्वपूर्ण बताया है।