पाराडाइज पब्लिक स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, सृष्टि एंड ग्रुप ने हासिल किया प्रथम स्थान
दीपावली के शुभ अवसर पर शनिवार को लखेया रोड स्थित पाराडाइज पब्लिक स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का आकर्षक प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता में कुल 10 ग्रुपों ने भाग लिया। सभी ग्रुपों के विद्यार्थियों ने विभिन्न रंगों और आकर्षक डिजाइनों के माध्यम से मनमोहक रंगोलियां बनाईं। बच्चों के उत्साह और उमंग ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया।इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक इंजीनियर इमाम ने कहा कि इस तरह की रचनात्मक प्रतियोगिताओं से बच्चों में उत्साह, आत्मविश्वास और कलात्मकता की भावना जागृत होती है। पढ़ाई के साथ-साथ ऐसी गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चो में कोई न कोई विशेष कला और हुनर छिपा होता है। बच्चो को ऐसे आयोजनों के माध्यम से अपना कला निखारने का अवसर मिलता है।प्रतियोगिता के परिणाम में सृष्टि एंड ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।वहीं हसीना एंड ग्रुप द्वितीय तथा हिमांशी एंड ग्रुप तृतीय स्थान पर रहे। विजेता ग्रुपों की उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान शिक्षक फिरदोश आलम, सरफराज अंसारी, राजा परीक्षित दुबे, विवेक कुमार तथा शिक्षिकाएं तेजस्वी कुमारी, प्रिया कुमारी, हाजरा खातून, सुमन सिंह, तारा कुमारी एवं पूनम शर्मा उपस्थित थे।

