पांकी मजदूर किसान महाविद्यालय के एनएसएस एवं एनसीसी के छात्र-छात्राओं ने सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को किया जागरूक

पांकी मजदूर किसान महाविद्यालय के एनएसएस एवं एनसीसी के छात्र-छात्राओं ने सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को किया जागरूक

पांकी प्रखंड के डंडार कल स्थित मजदूर किसान महाविद्यालय के एनएसएस व नससीसी के छात्र-छात्राओं के द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता माह के अंतिम दिन शपथ एवं जागरूकता अभियान के तहत गोद लिये पंचायत डंडार कला में लोगों के बीच सड़क सुरक्षा को लेकर उन्हें जागरूक किया, इस दौरान एनएसएस एवं एनसीसी के लोगों ने ग्रामीणों को बताया कि
सड़क सुरक्षा जागरूकता का अर्थ है यातायात नियमों का पालन करना, जैसे हेलमेट/सीटबेल्ट पहनना, गति सीमा में रहना और नशे में गाड़ी न चलाना, ताकि दुर्घटनाओं और मौतों को कम किया जा सके। यह व्यक्तिगत सुरक्षा और दूसरों की रक्षा के लिए अनिवार्य है। सड़क पार करते समय फोन का उपयोग न करें और ज़ेबरा क्रॉसिंग का उपयोग करें।
जागरूकता अभियान में मुख्य अतिथि के रूप में जिला युवा अधिकारी श्रीमति कंचन कुमारी,उपप्रमुख श्री अमित कुआर, युवा सांसद श्री अक्षय कुमार महाविद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारी के अलावे सैकड़ों छात्र छात्राऐं उपस्थित थे।