पांकी के तेतराई बाजार में दुर्गा मंदिर निर्माण के लिए नई समिति का हुआ गठन, मुखिया राजेंद्र पांडे बने अध्यक्ष
पांकी के तेतराई बाजार में दुर्गा मंदिर निर्माण के लिए नई समिति का हुआ गठन, मुखिया राजेंद्र पांडे बने अध्यक्ष
तेतराई बाजार के प्रांगण में बनेगा भव्य दुर्गा मंदिर, तैयारी शुरू
पांकी के तेतराई बाजार में दुर्गा मंदिर के निर्माण कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार की दोपहर पंचायत सचिवालय के प्रांगण में एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक बैठक समाजसेवी भोला सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई, बैठक में स्थानीय निवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
बैठक का मुख्य एजेंडा मंदिर निर्माण के कार्य को गति देने के लिए एक जिम्मेदार समिति का गठन करना था। उपस्थित सभी लोगों ने मंदिर निर्माण के कार्य को धर्म और निष्ठा के साथ पूर्ण करने का संकल्प लिया। चर्चा के उपरांत, सर्वसम्मति से नई समिति के लिए पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया जिसमें
पंचायत के मुखिया राजेंद्र पांडेय को अध्यक्ष चुना गया वहीं उपाध्यक्ष अरुण प्रसाद गुप्ता
सचिव भोला सिंह उप-सचिव श्री रंजीत विश्वकर्मा कोषाध्यक्ष अमित श्रीवास्तव सह-कोषाध्यक्ष गोपाल सोनी संरक्षक मंडल ज्ञानी सिंह व दुर्गा प्रसाद, शंकर सिंह व विक्की गुप्ता को बनाया गया,
बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से इन नामों पर अपनी सहमति व्यक्त की। समिति के गठन के साथ ही अब मंदिर निर्माण कार्य को विधिवत रूप से आगे बढ़ाने की योजना पर कार्य शुरू किया गया।
कार्यक्रम के संबोधन में मुखिया सह अध्यक्ष राजेंद्र पांडे ने बताया कि तेतराई पंचायत क्षेत्र में कई बड़े मंदिरों का निर्माण एवं नवनिर्माण होना पंचायत के लिए गौरव की बात है पंचायत क्षेत्र अंतर्गत गौरीदह शिव मंदिर स्थल पर्यटक क्षेत्र घोषित हो चुका है जिससे पंचायत की एक अलग पहचान बनी है उन्होंने कहा कि इससे मंदिरों का निर्माण होने से लोगों में धार्मिक भावना बढ़ेगी एवं पर्यटक क्षेत्र होने से क्षेत्र का विकास होगा।
इस मौके पर क्षेत्र के गणमान्य लोग व बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

