पांकी के मजदूर किसान महाविद्यालय में केक काटकर मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस
पांकी के मजदूर किसान महाविद्यालय में केक काटकर मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस
पांकी प्रखंड के डंडार कला स्थित मजदूर किसान महाविद्यालय में शुक्रवार की दोपहर अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक सेविका दिवस केक काटकर बड़े ही धूमधाम से मनाया गया, इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर दिलीप कुमार राम सहित अन्य शिक्षकेतर कर्मचारियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई जिसके बाद राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक सेविकाओं के साथ प्राचार्य ने केक काटकर सभी को अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस की शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम के संबोधन में प्राचार्य डॉक्टर दिलीप कुमार राम ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस हर साल 5 दिसंबर को मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र सभा में 17 दिसंबर 1985 में प्रस्ताव द्वारा इसे पारित किया गया था, यह दिवस सभी स्तरों पर बदलाव करने में लोगों के सहयोग के सम्मान का एक वैश्विक उत्सव है। उन्होंने बताया कि मजदूर किसान महाविद्यालय के स्वयंसेवक सेविकाओं के द्वारा बीते कई वर्षों से गोद लिए गए गांव डंडार कला समेत पांकी प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न कैंप लगाकर लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर महाविद्यालय के स्वयंसेवक सेविकाओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति भी दी गई जिसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले लोगों को महाविद्यालय की ओर से सम्मानित भी किया गया। मौके पर कार्यक्रम में महाविद्यालय के कर्मचारियों समेत सैकड़ो की संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

