पाकिस्तानी वाणिज्य दूतावास पर अफगानियों का हमला, PAK का झंडा गिराया,

0
Untitled

अफगानिस्तान के नागरिकों ने जर्मनी में पाकिस्तान के वाणिज्य दूतावास पर हमला कर दिया. कई अफगानी दूतावास के अंदर घुस गए और तोड़फोड़ कर दी. साथ ही पाकिस्तान का झंडा भी उतार दिया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में फिलहाल पाकिस्तानी वाणिज्य दूतावास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. वीडियो में देखा जा सकता है कि अफगानी वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों से भी भिड़ गए. इस दौरान वे ऊपर चढ़कर पाकिस्तानी झंडा गिरा देते हैं. हालांकि, जर्मनी की पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि लोगों ने तालिबान शासन आने से पहले का अफगानिस्तान का झंडा ले रखा है. अब इस घटना के बाद से अफगानियों का सोशल मीडिया पर काफी विरोध हो रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *