कर्फ्यू, गोली मारने का आदेश… जानें आरक्षण की आग में क्यों सुलग रहा बांग्लादेश?
बांग्लादेश इस समय आरक्षण की आग में जल रहा है. देश में हर तरफ हिंसा फैली हुई है. हिसंक झड़पों की वजह से कई लोगों की मौत हो गई है और सैकड़ों लोग घायल हो गए हैं. शनिवार को पुलिस ने राजधानी के कई हिस्सों में गश्त लगाई थी. इस दौरान देश में सख्त कर्फ्यू लगा दिया है. सरकार ने पुलिस को उपद्रवियों को ‘देखते ही गोली मार देने’ का निर्देश दिया है.
इसको लेकर सत्तारूढ़ अवामी लीग पार्टी के महासचिव और सांसद ओबैदुल कादर ने कहा कि कर्फ्यू आधी रात को शुरू होकर अगले दिन दोपहर 12 बजे तक रहेगा. इसके बाद 12 बजे से 2 बजे तक लोगों को छूट दी जाएगी. इस दौरान वो अपने जरूरी काम को निपटा सकते हैं. जबकि अधिकारियों को उपद्रवियों को देखते ही गोली मार देने का निर्देश दिया गया है.
