मेराल के खोरीडीह में श्रम विभाग की कार्यशाला, 50 श्रमिकों का हुआ निबंधन; मृत्यु पर मिलती है आर्थिक सहायता

मेराल प्रखंड क्षेत्र के खोरीडीह पंचायत में शुक्रवार को श्रम विभाग द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया l कार्यशाला का उदघाटन श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी मेराल पप्पू कुमार बैठा गढ़वा डब्लू कुमार एवं मझिआंव अभिनाश कुमार मुखिया मेनु देवी पंचायत सचिव दिव्या कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी मेराल पप्पू कुमार बैठा ने बताया कि झारखंड सरकार द्वारा श्रम विभाग से संबंधित कई कल्याणकरी योजना संचालित किया जा रहा है जिसमें प्रवासी श्रमिकों कि निबंधन कराने के उपरांत प्रदेश से बाहर सामान्य मृत्यु होने पर डेड बॉडी लाने हेतु उन्हें पचास हजार तक लाभ दिया जाता है साथ ही दुर्घटना में मृत्यु होने पर दो लाख रुपए का लाभ दिया जाता है उन्होंने सभी श्रमिक से निबंधन कराने हेतु अनुरोध किया गढ़वा श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी डब्लू कुमार ने कार्यशाला में श्रम विभाग से संबंधित संचालित योजना के बारे में विस्तार से लोगो को जानकारी दी l कार्यशाला में कुल 50 प्रवासी निर्माण श्रमिक और असंगठित श्रमिकों का निबंधन किया गया। इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि धर्मराज राम अभिषेक कुमार मुकेश प्रजापति उमाशंकर साव सहित अनेको श्रमिक उपस्थित थे l

You may have missed