कर्मचारी संघ समाहरणालय संवर्ग के लोगो ने 9 सूत्री मांगों को लेकर निकाला कैंडल मार्च

0
Untitled

गढ़वा:–झारखंड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ समाहरणालय संवर्ग के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर गढ़वा जिला इकाई के लोगों ने शनिवार को शाम अपनी विभिन्न 9 सूत्री मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से कैंडल मार्च निकाला।
कैंडल मार्च टाउन हॉल से शुरू होकर रंका मोड़ पर समाप्त हुआ कैंडल मार्च में झारखंड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के गढ़वा जिला अध्यक्ष त्रिगुण स्वामी पांडे ने कहा कि आज से पहले 14 जुलाई को राज भवन पर हम सभी ने एक दिवसीय धरना दिया था और मुख्यमंत्री से अपने 9 सूत्री मांग किए थे लेकिन सरकार के द्वारा अभी तक हम लोगों के मांग पर विचार नहीं किया गया तब प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आज हम लोग कैंडल मार्च निकाले हैं और सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे उन्होंने कहा की गढ़वा जिले में करीब सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी कार्यरत हैं उनके हड़ताल पर जाने से सरकार के कई तरह के कार्य रुक जाएंगे लेकिन हम सभी की भी मजबूरी है की अपनी मांग को सरकार तक पहुंचाएं और सरकार हम सभी की मांगों पर विचार करें।
कैंडल मार्च में रघुवीर राम उमाकांत पाण्डेय ,दीपक चक्रवर्ती, रेणु कुमारी,गौतम कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *